हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। शहर के व्यस्त इलाके रामजानकी मंदिर के पास रविवार की रात तीन खोखे (गुमटी) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मंदिर के निकट बाइक और रियाज की बाइक रिपयेरिंग की दुकान है। जबकि पास में ही कपड़े प्रेस की दुकान में देर रात में अचानक आग लग गई। जिसकी जानकारी मिलते ही अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को फैलने से रोका। दमकल कर्मियों ने पहले गैस सिलेंडर व ज्वलनशील सामान को सुरक्षित बाहर निकाला, इसके बाद पानी की बौछार से आग पूरी तरह बुझाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.