कन्नौज, जनवरी 10 -- तालग्राम, संवाददाता। कुशलपुरवा गांव के बाबा ब्रह्मदेव स्थान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को विजय शंकर शास्त्री ने श्रीराम जन्म की भावपूर्ण कथा का वर्णन किया। राम जन्म प्रसंग शुरू होते ही कथा पंडाल भक्ति और उल्लास से गूंज उठा। रामकथा महोत्सव के दौरान जैसे ही राम जन्म का प्रसंग आया, आतिशबाजी की गड़गड़ाहट और ढोलक, मंजीरा व ढपली की थापों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। भगवान श्रीराम और उनके तीनों भाइयों लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के स्वरूप में सजे बालकों को लेकर राजा दशरथ अपनी तीनों रानियों के साथ जब कथा पंडाल में पहुंचे, तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। महिलाओं और श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल में बधाई गीत गूंज उठे। कीर्तन मंडली ढोलक मंजीरों के साथ नाचते गाते हुए पंडाल में पहुंची। व्या...