बस्ती, जनवरी 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। परसा तिवारी में बुढ़िया समय माता मंदिर पर चल रही कथा में नारद मोह और श्रीराम जन्म की कथा सुनकर लोग हर्षित होकर नाचने लगे। भगवान का जन्म होते ही पुष्प वर्षा होने लगी, व्यास पीठ से बधाईया गाई गईं। इस दौरान बच्चों में खिलौने व उपहार बांटे गए। कथा व्यास डॉ. विष्णुकांत शुक्ल ने कथा में नारद मोह की कथा विस्तार से सुनाई। कहा कि काम, क्रोध और लोभ से केवल सामान्य मनुष्य ही नहीं, अपितु ऋषि-महात्मा भी पतन की ओर बढ़ जाते हैं। किन्तु भगवान के प्रति नारद की निष्ठा और समर्पण ने उन्हें अधोगति से बचा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...