जमशेदपुर, सितम्बर 19 -- कदमा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) रामजनमनगर में शुक्रवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत बाह्य मूल्यांकन किया गया। राष्ट्रीय स्तर से नामित मूल्यांकनकर्ता डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. एके घोष ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर विभिन्न मानकों की जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, मानव संसाधन, दवाओं व उपकरणों की उपलब्धता समेत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। मूल्यांकन के दौरान मरीजों के पंजीकरण से लेकर चिकित्सकीय परामर्श, जांच, उपचार, रेफरल और फॉलोअप तक की पूरी प्रक्रिया देखी गई। मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, संचारी व गैर-संचारी रोगों की सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा हु...