हाजीपुर, मार्च 27 -- हाजीपुर। नि.सं. चैत रामनवमी के त्योहार पर प्राचीन रामचौरा मंदिर परिसर में 24 चौबीस घंटे श्री अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी रामचौरा मंदिर में भगवान राम के चरण चिह्न की पूजा की। अष्टयाम यज्ञ में शामिल होकर पूजा-पाठ किया। मंत्रोच्चार से पूरा इलाका गूंजायमान होता रहा। रात्रि में भगवान श्री रामज की भव्य श्रृंगार पूजा हुई। प्रसाद का वितरण किया गया। रामनवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में पारंपरिक मेला लगाया गया। जहां देर रात तक मेले में लोगों की भीड़ जुटी रही। पूजा व अष्टयाम यज्ञ में बाबूलाल राय सचिव, अशोक झा, विन्देश्वर शर्मा कोषाध्यक्ष, अजय सिंह मिडिया प्रभारी, नन्दकिशोर सिंह पूर्व नगर पार्षद उपाध्यक्ष, राज कुमार सिंह सदस्य, सुभाष जी सदस्य, शंकर मिश्रा, शेरू सिंह, किशोरी साह, स...