गिरडीह, फरवरी 27 -- पीरटांड़। पीरटांड़ प्रखण्ड का ऐतिहासिक गांव पालगंज में आयोजित रामचरित मानस यज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा है। प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित दूसरे दिन यज्ञाचार्य के सानिध्य में धार्मिक विधियां पूरी की गई। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामचरित मानस कथा का श्रवण कर भक्ति भावना को आत्मसात किया। बताया जाता है कि पालगंज में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह रामचरित मानस यज्ञ से भक्ति की बयार बह रही है। श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन है। यज्ञाचार्य व विद्वान पंडित के सानिध्य में शुक्रवार को धार्मिक विधियां पूरी की गई। शुक्रवार को धार्मिक विधि विधान से मंडप पूजन, वेदी पूजन के अलावा अन्नादिवास की विधि पूरी की गई। धार्मिक विधियों के अलावा देर शाम विशेष पूजा आराधना महाआ...