गिरडीह, मार्च 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के सिकरुडीह में आयोजित श्रीरामचरितमानस मानस नवाह परायण यज्ञ के 28वें महाधिवेशन में काशी से आये कथाकार श्यामनंदन तिवारी ने शनिवार को प्रवचन में बताया कि रामचरित मानस ग्रन्थ पूरे विश्व के मानव कल्याण की धरोहर है। इस महाग्रंथ का अध्ययन करने से मानव जीवन कृतार्थ हो जाता है। बताया कि प्रभु श्रीराम इस धरती पर मानव कल्याण के लिए लीला कर जीवन जीने के लिए लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की होड़ में आज मानव अपनी मानवता खोते जा रहा है। इधर, राम जानकी चिंतामणि मंदिर गादीधाम में शनिवार को 351 कन्या का पूजन व भोजन के बाद भंडारे का आयोजन के साथ राम चरित मानस महायज्ञ के 62वां अधिवेशन कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर पर मंदिर के मुख्य पुजारी शालिग्राम दास जी महाराज, मदनमोहन दास, जिप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.