दुमका, अप्रैल 29 -- नोनीहाट। नोनीहाट यज्ञ मैदान में 23 अप्रैल से आयोजित श्री श्री 1008 रामचरितमानस पारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। यज्ञ में प्रवचन करने के लिए बनारस से पहुंचे कथा वाचक रामेश्वर उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को बताया कि राम कथा केवल एक कहानी नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला का जीवंत उदाहरण है‌। जब हम राम कथा कहते या सुनते हैं तो हम मर्यादा त्याग और प्रेम के उसे शिखर की यात्रा करते हैं, जो हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति की रीड बनी हुई है। यह भी पढ़ें- राधे राधे की जयघोष मसलिया का चांदना गांव हुआ भक्तमय माहौलराम कथा का महत्व उन्होंने मानस की चौपाई के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास के जीवन का चरित्र का सजीव वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सौभाग्यशाली लोगों को ही प्रभु की चर्चा सुनने का अवसर प्राप्त होता है। ...