प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ कृपा किंजलकम के शोध परियोजना प्रस्ताव को भारतीय समाज विज्ञान अनुसंधान परिषद्,नई दिल्ली की विशेषज्ञ समिति ने लघु शोध परियोजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की है । वे भूमण्डलीकरण के भारतीय परिवार संरचना पर प्रभाव और रामचरितमानस से संबंधित विषय पर शोध अध्ययन करेंगे । ज्ञात हो कि इसके पूर्व मई 2025 में उनका चयन देश के प्रतिष्ठितम भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान,राष्ट्रपति निवास,शिमला में सहअध्येता के रूप में हुआ था। जहां वे तीन वर्षों तक नियत अवधि में रह कर देश देशांतर के विभिन्न विद्वतजनों के मध्य बौद्धिक विमर्श के साथ साथ अकादमिक शोधविषयक कार्य संपन्न करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.