दुमका, अप्रैल 24 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर की अगुवाई में पिछले 40 वर्षो से नोनीहाट यज्ञ मैदान में हर साल आयोजित होने वाले रामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। बनारस से आए पंडितों के देख-रेख में नोनीहाट के यज्ञ मैदान से कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होकर नया बाजार स्थित छठ घाट पहुंची। वहां बनारस से आए पंडितों की टोली के द्वारा सभी कलश में संकल्पित जल भरवाया गया। उसके बाद सभी महिलाएं पंक्तिबद्ध होकर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यज्ञ के यजमान मिथिलेश कुमार तथा उनकी धर्मपत्नी मीनू कुमारी के साथ यज्ञ स्थल पहुंची। यह भी पढ़ें- रामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा जहां सभी कलश को धार्मिक नियम पूर्वक रखा गया। ताकि इसी कलश के जल ...