देवघर, मार्च 29 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। देवघर प्रखंड के कुशमाहा गांव में श्रीश्री 108 श्रीरामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ व संगीतमय श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर शनिवार कोभूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम पंडित मुकेश झा के सानिध्य में संपन्न हुआ। यजमान के रूप में धीरेन देव व उनकी पत्नी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। आयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल देव ने बताया कि यह नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 9 अप्रैल से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेगा। 9 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 10 अप्रैल से नियमित रूप से परायण यज्ञ, श्रीराम कथा एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि आयोजन में देश के प्रतिष्ठित संत और विद्वान भाग लेंगे। कार्यक्रम संचालन जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य महाराज, रामानुचार्य लक्ष्मणाचार्य महाराज, मानसमुक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.