गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ का आयोजन मानस मंडली विशुनपुर इकाई गढ़वा के द्वारा किया गया। मौके पर मानस मंडली के अरुण दुबे, बृजेश कुमार पांडेय, द्वारकानाथ पांडेय, सियाराम पांडेय, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, शेखर सिन्हा, रमन केशरी, मुकेश पांडेय, अशोक सिंह सहित अन्य मौजूद थे। अखंड कीर्तन के आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...