गिरडीह, फरवरी 28 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ के पालगंज में आयोजित पांच दिवसीय भव्य हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस कथा में बह रही है भक्ति की बयार। वृंदावन धाम के आचार्य अलकेश शरण पराशर व विद्वान पंडित के निर्देशन में धार्मिक विधियां पूरी की जा रही है। कार्यक्रम में रामचरितमानस कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति भावना को आत्मसात करने में जुटे हैं। बताया जाता है कि पालगंज में भव्य पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस यज्ञ आयोजन से पूरा पालगंज भक्ति की गंगा में डुबकी लगा रहा है। गगनभेदी मंत्रोच्चार व जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजयमान हो रहा है। श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन होकर साधु संतों के प्रवचन को आत्मसात करने में जुटे हैं। आयोजित कार्यक्रम में रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आचार्य व संत महात्मा के निर्देशन मे...