सीतापुर, फरवरी 28 -- अकबरपुर, संवाददाता। परसेंडी के कन्न्पुर मंदिर कैमहरावजीरपुर में आयोजित गुरू गोरखनाथ गोरख पुराण महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन कार्यक्रम के तीसरे दिन रामचरितमानस का पाठ हुआ। वहीं नैमिष धाम के यज्ञ आचार्य पंडित उमाशंकर तिवारी, अभिषेक शुक्ला द्वारा यज्ञ शाला में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ यज्जमान कृष्णा पाल महंत व राम भजन पुजारी के द्वारा पूजन संपन्न हुआ। सोनी यादव ने रामचरितमानस के माध्यम से भगवान राम के जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान राम ने भक्तों का उद्धार करने के लिए मनुष्य रूप में अवतार लिया था। रामभूषण जी महाराज के द्वारा विशाल सत्संग हॉल में गुरु गोरखनाथ जी की कथा सुनाते हुए भक्तों को आनंदित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरपाल, विजय शंकर पाल, ओमप्रकाश, आनंद यादव मनोज त्रिवेदी आदि लोग शामिल रहे।

हिंद...