शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- श्रीरामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल 'दाजी' के सान्निध्य में रामचंद्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव-2026 के चौथे चरण का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रातःकालीन सत्र में देश-विदेश से आए हजारों साधकों ने सामूहिक ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। आश्रम परिसर श्रद्धा, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित दिखाई दिया। अपने संदेश में दाजी ने कहा कि केवल सोचते रहने से जड़ता समाप्त नहीं होती, बल्कि आगे बढ़ने के लिए वास्तविक कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने 'कोशिश' और 'प्रयास' के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रयास पूर्ण समर्पण की मांग करता है। साधकों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रेरित किया कि संपूर्ण दूरी की चिंता करने के बजाय पहला कदम उठाना महत्वपूर्ण है, क...