शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- हरदोई रोड स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में आश्रम स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में बसंत उत्सव कार्यक्रम चल रहा है। इसी दौरान एक साधक की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। लखनऊ के थाना निराला नगर के नौबस्ता खुर्द अंतर्ग हरिओम नगर के 84 वर्षीय साधक सुरेश चंद्र शर्मा रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट थे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने शाहजहांपुर में हरदोई बाईपास स्थित आश्रम आए थे। शुक्रवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आश्रम प्रशासन ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शव को लखनऊ लेकर चले गए। इधर, आश्रम में साधक की मौत के बाद उपस्थित लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...