मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइन व वीरपुर में रविवार को ग्रामीणों ने विधायक ई. अजीत कुमार का अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि कांटी व मड़वन की जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे। रामचंद्र उच्च विद्यालय वीरपुर व चैनपुर मॉडल हाईस्कूल बनेगा। इसके लिए अनुशंसा भेजी गई। उन्होंने कहा कि कानून व विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करे। विधायक ने चकबरकुरबा निवासी युवा समाजसेवी सुशील कुमार के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर मुखिया विजय पांडेय, पूर्व मुखिया राजेश पांडेय, शत्रुघ्न सिंह, सुमन कुमार, बालेंद्र सिंह, प्रकाश शर्मा, मधुसूदन सिंह, वसंत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...