गुड़गांव, मई 28 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। नेहरू पार्क सुधार समिति की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें रामचंद्र अग्गी को समिति का प्रधान चुना गया। यह बैठक अजय मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इसके अलावा केके जांगिड़ को उपप्रधान, एडवोकेट मधुसूदन शर्मा को सचिव, विनोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। नेहरू पार्क के सुधार के लिए नगर परिषद ने 64 लाख का टेंडर दिया था। इसकी जांच की जानी चाहिए। अब तक कोई काम नहीं हुआ है। इस मौके पर पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंहल, दीपक मंगला, भूपेन्द्र सिंह गुप्ता, संजय चौहान आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अग्रवाल सभा का चुनाव 21 जून को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...