बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड समेत 13 सैरातों की वर्ष 2026-27 के लिए बंदोबस्ती खुले डाक के माध्यम से की जाएगी। नगर निगम सभा भवन में इन सैरातों की बंदोबस्ती 11 मार्च को 11 बजे किया जाएगा। नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक ने बताया कि अगर किसी कारणवस सैरात की बंदोबस्ती नहीं हो पायी, तो 12 और 13 मार्च को डाक की कार्रवाई की जाएगी। इसमें कारगिल बस स्टैंड, टेंपो व ई रिक्शा परिचालन, मघड़ा मेला, कोसुक मेला, रामचंद्र पुर बस स्टैंड का सार्वजनिक शौचालय, कोर्ट के बार बाइक व साइकिल स्टैंड, निबंधन कार्यालय के बगल वाला सार्वजनिक शौचालय, सदर अस्पताल के पास वाला सार्वजनिक शौचालय, सब्जी बाजार कटरा पर स्थित सार्वजनिक शौचालय, रामचंद्र पुर बस स्टैंड स्थित कैफेटेरिया, बाबा मणिराम अखाड़ा स्थित शौचालय व बड़ी ...