मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- पटेहरा। विद्युत पावर हाउस दीपनगर अंतर्गत रामचंद्रपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति 25 घंटे बांधित होने से अंधेरा पसरा हुआ है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। पावर हाउस क्षेत्र के रामचंद्रपुर फीडर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पथरौर के कैंपस से 33 हजार विद्युत आपूर्ति का तार हटाने के लिए लाइनमैन व ठेकेदार शनिवार को सुबह नौ बजे तार हटाने का कार्य शुरू कर दिए। ठेकादर ने शाम हो जाने पर कार्य रोक दिया। रविवार को सुबह दस बजे आपूर्ति शुरू की गई। तब ग्रामीणों को पीने का पानी मिल पाया। वहीं विद्युत सप्लाई बाधित होने से शनिवार की रात पथरौर,आंशिक खनवर मझारी,लालापुर, बरईपुर खास,देवरी शिव बालक खास,देवरी दुबार खास,देवरी दुबार नंबर-1,पुरवा,अमोई पुरवा,रजगढ़वा, टऊआ,कचरिया,हिरदहवा,देवरी कटाई,देवरी राजा,देवरी उर्फ ...