गोपालगंज, अप्रैल 2 -- थावे। स्थानीय प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर जिला पंचायती राज विभाग द्वारा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव तिथि घोषित होते ही संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है।बीडीओ अजय प्रकाश राय ने बताया कि रामचंद्रपुर पंचायत के पैक्स की अवधि पूर्ण होने के कारण चुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 8 एवं 9 अप्रैल निर्धारित की गई है, जिसका समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहेगा। नामांकन पत्रों की संविक्षा 10 एवं 11 अप्रैल को की जाएगी। जबकि नामांकन वापसी एवं प्रतीक चिन्ह का आवंटन 13 अप्रैल को होगा। मतदान 20 अप्रैल को कराया जाएगा तथा उसी दिन मतदान समाप्ति के बाद मतगणना भी की जाएगी। प्रशासन द्वारा चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई...