अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र ने मंगलवार को रामघाट रोड व्यापार मंडल का गठन किया। जिसमें सुमित शर्मा को अध्यक्ष, अनिल बघेल को महामंत्री व महेश लोधी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा व महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। रामघाट रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र ने रामघाट रोड व्यापार मंडल का गठन किया। व्यापार मंडल को मजबूत बनाने के साथ क्षेत्रीय इकाइयों के गठन और भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा व महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों में महेश लोधी उपाध्यक्ष, पीयूष शर्मा, मोहित नगाइच,डा. राजकुमार, देवेंद्र लोधी को संगठन मंत्री, गिरीश कांत...