अलीगढ़, मार्च 27 -- सीएम ग्रिड योजना के तहत बंद किए गए मीनाक्षी पुल को भगवा यात्रा को लेकर गुरुवार की सुबह कुछ समय के खोला गया था। मगर, इसका वाहन चालकों ने फायदा उठाया। पुल के दोनों तरफ से ई-रिक्शा, ऑटो ने निकलना शुरु कर दिया। जबकि रास्ता उनके लिए नहीं खोला गया था। इसके चलते रामघाट रोड पर जाम लगा। सुबह पुलिस ने बैरियर को कुछ हटा दिया था, जिससे एक साथ दो-तीन दो पहिया वाहन निकल सकें। लेकिन तीन और चार पहिया वाहनों ने मनमानी करनी शुरु कर दी। वाहन दोनों तरफ से पुल पर जाने लगे। रोकने पर चार पहिया वाहन चालकों ने पुलिस से बहस करनी शुरु कर दी। इसी बीच मौका पाकर ई-रिक्शा पुल की तरफ निकल गए। मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड की ओर भीषण हालात बने हुए थे। वैकल्पिक मार्गों से आने वाले वाहनों की लाइन पुल पर जाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान कार और ऑटो ने भी पु...