अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता रामघाट कल्याण मार्ग बारिश में इस बार नहीं डूबेगी। कई सालों से जल जमाव की समस्या झेल रही रामघाट कल्याण मार्ग को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नाला निर्माण शुरू कर दिया है। तीन किलोमीटर से अधिक नाला निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। क्वार्सी से हरदुआगंज की सीमा तक नाला निर्माण होगा। क्वार्सी फ्लाई ओवर के पास पहले ही सेतु निगम ने उच्चीकृत नाले का निर्माण कराया है जो सबसे मजबूत है।क्वार्सी से लेकर पीएसी, जीवीएम मॉल, शंकर विहार, तालानगरी से पहले उत्सव गार्डन समेत अन्य स्थानों पर पानी भरता था। यह भी पढ़ें- वर्षा जल संचयन के लिए हो नालियों की समुचित व्यवस्था पानी भरने के कारण यहां पर सड़क खराब होती है। सड़क किनारे नाला नहीं था, जिसके कारण पानी भर जाता था। पूर्व में लोक निर्माण विभाग...