बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- चोर 16 विद्युत खंभों से विद्युत तार चोरी कर ले गए। घटना की पावर कारपोरेशन के एसडीओ संदीप सिंह ने बुलंदशहर पावर कॉरपोराशन थाने को शिकायत भेजी है। रामघाट तिराहा से रामघाट को जाने वाली दो विद्युत लाइन में से एक लाइन किसानों के लिए दिन में चलती है। इस लाइन से अज्ञात चोर शनिवार की रात 16 विद्युत खंभों से 2700 मीटर विद्युत तार चोरी कर ले गए। सुबह जब इस लाइन से जुड़े ट्यूबवेलों के किसानों ने ट्यूबवेल चलना चाहे तो ट्यूबवेल नहीं चले। फिर मालूम हुआ कि इस लाइन के तार चोरी हो गए हैं। किसानों ने लाइन चोरी की शिकायत पावर कॉरपोरेशन और पुलिस को दी। पावर कारपोरेशन के इंजीनियर योगेश कुमार ने बुलंदशहर कॉरपोरेशन थाने में घटना की तहरीर भेजी है। हैरानी की बात है कि रामघाट की मुख्य रोड पर यह विद्युत लाइन जा रही है और रामघाट का पुलिस थाना ...