कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। निज संवाददाता बांसी में स्थित प्रसिद्ध रामघाट को लेकर अच्छी खबर है। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने रामघाट के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र के जरिए रामघाट की ऐतिहासिकता को बताते हुए इस आध्यात्मिक केंद्र के विकास की मांग की थी। राज्यसभा सांसद के प्रयास पर शासन ने रामघाट के मंदिर परिसर का विकास व सुंदरीकरण को लेकर वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए 53 लाख का बजट मंजूर किया गया है। सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था भी नामित कर दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।विशुनपुरा ब्लॉक से होकर प्राचीन काल की बांसी नदी बह रही है। इसी नदी के तट पर स्थित रामघाट व मंदिर श्रद्धालुओं के लिए भी श्रद्धा का केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.