नैनीताल, जून 12 -- भवाली। रामगढ़ ब्लॉक स्थित नावली से लोश्ज्ञानी गांव तक प्रस्तावित मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मोटर मार्ग के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग से विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिससे वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।मंत्री कैड़ा ने कहा कि लोश्ज्ञानी गांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे। मोटर मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति पहले ही प्राप्त कर ली गई थी, लेकिन वन एवं पर्यावरण स्वीकृति लंबित होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।उन्ह...