रामगढ़, जून 21 -- सिरका प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद के विभिन्न वार्ड में पेयजल ब्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न वार्ड के 16 नये जलमीनार बनाने को लेकर रविवार को वार्ड 17 के कहवाबेड़ा में शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रामगढ़ विधायक ममता देवी, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता देवी, उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता उपस्थित थे। अतिथियों ने पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर बिधिवत शिलान्यास किया। मौके पर रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि जलमीनार के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल संकट का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। जिसका यह प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जायेगी। रामगढ़ नगर परिषद ...