दुमका, मई 5 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में रामगढ़ प्रखंड के मुख्य चौक पर सोमवार की संध्या 6 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पटाखे फोड़कर जीत का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।मंडल अध्यक्ष भोला मांझी,ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा इसी तरह जनता की सेवा करती रहेगी।आगे यह भी पढ़ें- बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी से सराबोर हुए भाजपा कार्यकर्ता कहा कि ये जीत लोकतंत्र,अराजकता के खिलाफ और बंगाल को आगे ले जाने की जीत है। जश्न ...