भभुआ, मार्च 31 -- संभावित प्रत्याशी भी गांवों में जाकर किसानों से करने लगे संपर्क पूर्व के पैक्स अध्यक्ष भी चुनाव लड़ने की करने लगे हैं तैयारी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की रामगढ़ पंचायत में होनेवाले पैक्स चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। मतदाता सूची तैयार करने के साथ गठित किए जाने वाले मतदान केंद्र की भी संख्या निर्धारित कर ली गई है। अब मतदान कराने वाले कर्मियों और प्रतिनियुक्त किए जानेवाले दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और महिला-पुरुष पुलिस बल की सूची भी तैयार की जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान के बाद मतों की गिनती करने के लिए अलग से कर्मी लगाए जाएंगे। इधर, प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पैक्स चुनाव की मतदाता सूची में 2199 किसान वोटर के नाम अंकित हैं। मतदान कराने के पंचायत मुख्याल...