रामगढ़, जून 14 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक ममता देवी ने रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर गुप्ता को पार्टी के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता और संगठन में सक्रिय योगदान को देखते हुए जिला महासचिव मनोनीत किया है। इस संबंध में कहा गया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के उपरांत दिगंबर गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे अपने पद एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महासचिव बनाये जाने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। यह भी पढ़ें- संजीव कुमार बने आजसू के जिला प्रवक...