नैनीताल, मार्च 26 -- भवाली, संवाददाता। छायावाद की प्रमुख स्तंभ और हिंदी की महान कवियित्री महादेवी वर्मा का 119वां जन्मदिन आज 27 मार्च को नैनीताल जिले के रामगढ़ स्थित ऐतिहासिक 'मीरा कुटीर' में श्रद्धा और साहित्यिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा।रामगढ़ की खूबसूरत वादियों में स्थित मीरा कुटीर लंबे समय से साहित्यिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। इस भवन का निर्माण स्वयं कवियत्री महादेवी वर्मा ने वर्ष 1938 में कराया था। कहा जाता है कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर से मुलाकात के दौरान रामगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य की चर्चा से प्रभावित होकर उन्होंने यहां आने का निर्णय लिया और बाद में इस स्थान को अपनी साहित्य साधना का केंद्र बना लिया। मीरा कुटीर में रहते हुए उन्होंने न केवल अपनी कई महत्वपूर्ण रचनाएं पूरी कीं, बल्कि देश के अनेक साहित्यकारों को भी यहां आम...