रामगढ़, मार्च 7 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी एक बार फिर रामगढ़ जिला की सीमा से निकलकर रांची जिला में प्रवेश कर गया है। शुक्रवार रात वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने हाथी को लोवाडीह के रास्ते रांची जिले की ओर खदेड़ दिया था, ताकि वह अपने निर्धारित कॉरिडोर तक पहुंच सके। लेकिन शनिवार सुबह हाथी दोबारा रामगढ़ जिले में प्रवेश कर गया और दिनभर भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाड़ी इलाका सुथरपुर में डेरा डाले रहा, जो रांची जिले से सटा हुआ क्षेत्र है। पतरातू वन क्षेत्र के रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शाम के समय हाथी फिर से रांची जिले की सीमा में दाखिल हो गया है। फिलहाल उसका लोकेशन ओरमांझी क्षेत्र में बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सीमा क्षेत्रों में गश्ती कर रही है...