रामगढ़, जुलाई 25 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत शुक्रवार को सिविल कोर्ट के सम्मेलन कक्ष में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए तौफीकुल हसन के मार्गदर्शन तथा डीएलएसए सचिव अनिल कुमार के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनी का उद्देश्य आम लोगों को नालसा की विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देना तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों, असंगठित क...