रामगढ़ व सरैयाहाट प्रखंड में धागा निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी मशीनें
दुमका, मई 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिल्क बोर्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तसर सिल्क के अंतर्गत कोकून उत्पादन से लेकर धागा निर्माण एवं कपड़ा तैयार करने तक की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा उपायुक्त को कोकून उत्पादन, धागा निकालने तथा वीविंग (बुनाई) की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस क्रम में बताया गया कि सड़क किनारे प्रदूषण के कारण कई बार किसानों को कोकून उत्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या के समाधान हेतु किसानों के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी लागू करने का प्रस्ताव उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- कपास उत्पादकता बढ़ाने को 5,659 करोड़ रुपये मंजूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.