रामगढ़, अप्रैल 14 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को पत्र लिखकर ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की है। विधायक ने कहा कि राज्य के हजारों ओबीसी छात्र-छात्राएं पिछले कई वर्षों से छात्रवृत्ति राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण छात्रों को आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई गरीब छात्र अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने या नामांकन रद्द कराने को मजबूर हो रहे हैं, जो राज्य के शैक्षणिक विकास के लिए चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि यह समस्या न केवल छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रही है, बल्कि राज्य के समग्र शैक्षणिक विकास पर भी नकारात्मक असर डाल रही है। ममता देवी ने विभाग से आग...