रामगढ़, जून 25 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं राज्य के पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने मंत्री से मांग की कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में पेयजल संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुलाकात के दौरान विधायक ममता देवी ने विशेष रूप से चितरपुर, दुलमी, गोला प्रखंड तथा रामगढ़ शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए विभाग को त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। पेयजल मंत्री ने विधायक की मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा ...