रामगढ़, सितम्बर 28 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। यादव धर्मशाला बंजारी नगर में सोमवार को अखिल भारतीय गोप-यादव महासभा की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष हीरा गोप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रामगढ़ शहर में भव्य झांकी के साथ जुलूस एवं रैली निकालने की घोषणा की गई। गोवर्धन पूजा के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में दीपक राय को अध्यक्ष, जितेंद्र यादव को सचिव, जयंत यादव को कोषाध्यक्ष, विकास यादव को उप-कोषाध्यक्ष, संजय यादव को मीडिया प्रभारी आदि को बनाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रमेश प्रसाद यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य झांकी के साथ जुलूस एवं रैली निकाली जाएगी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगो...