रामगढ़ में हाईवा से कुचलकर दो युवकों की मौत, एक अन्य गंभीर
पलामू, जुलाई 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चैनपुर-हुटार मार्ग स्थित बांसडीह गांव के जंगल के समीप शुक्रवार शाम हाईवा के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मेदिनीनगर एमएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो खुरा गांव निवासी 17 वर्षीय रविंद्र सिंह तथा अवसाने पंचायत के छेचानी गांव निवासी 18 वर्षीय बब्लू उर्फ मनदीप सिंह के रूप में हुई है। घायल अरुण सिंह, चांदो-खुरा गांव का रहने वाला है। रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि दुर्घटना में रविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल मनदीप सिंह और अरुण सिंह को स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.