रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल का जन्मदिन रविवार को रामगढ़ में अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी जोश देखने को मिला। सांसद सेवा कार्यालय में भव्य स्वागत और केक काटा गया। रविवार शाम जैसे ही सांसद मनीष जायसवाल रामगढ़ के माइंस एंड रेस्क्यू स्टेशन स्थित सांसद सेवा कार्यालय पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारों और गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ केक काटा। इस दौरान स्थानीय गायक आजम के गीतों ने समां बांध दिया और उपस्थित लोग झूमते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर सांसद मनीष जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट किए और अंग-वस्त्र ओ...