रामगढ़, अप्रैल 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शहर के सीएनआई चर्च, एजी चर्च और संत मेरी चर्च में रविवार को ईस्टर पर्व पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी मनाते हुए विशेष प्रार्थनाएं कीं और एक-दूसरे को ईस्टर की बधाई दी। ईस्टर पर्व की शुरुआत सुबह से ही धार्मिक गतिविधियों के साथ हुई। इससे पूर्व बाजार समिति के समीप स्थित कब्रिस्तान में मसीही समुदाय के लोग एकत्रित हुए, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वातावरण भावुक और श्रद्धामय बना रहा। लोगों ने अपने दिवंगत परिजनों को याद करते हुए उनके लिए प्रार्थना की और उनकी आत्मा की शांति की कामना की। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु अपने-अपने चर्चों में पहुंचे, जहां वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.