रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ के विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में 1857 के महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने उनके अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण तरीके से याद किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विक्रम सिंह, उषा सिंह और शारीरिक शिक्षक मनोरंजन चौधरी के नेतृत्व में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राएं बस के माध्यम से नई सराय मोड़ पहुंचे। वहां सभी ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह की जयंती पर वीरता और बलिदान को किया गया नमन कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका उषा सिंह ने विद्यार्थियों को वीर कुंवर सिंह के जीवन, ...