रामगढ़, मार्च 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ की ओर से बुधवार को शहर के राजीव पिक्चर प्लेस सिनेमाघर में हिंदू बहनों, बेटियों और माताओं को लव जिहाद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' निःशुल्क दिखाई गई। इस विशेष शो में रामगढ़ जिले की दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को संभावित सामाजिक खतरों के प्रति सचेत करना और जागरूकता बढ़ाना बताया गया। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं भावुक हो गईं। कई दर्शकों ने कहा कि फिल्म में दिखाए गए घटनाक्रम ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.