रामगढ़, मार्च 6 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। चतरा जिले के नयकी हेसाग निवासी अमरेश कुमार सिंह के आवेदन पर रामगढ़ थाना में लाइसेंसी पिस्टल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। मामले में दो युवकों को नामजद आरोपी बनाया गया है। दिए गए आवेदन में अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को वह अपने बहनोई उमाशंकर सिंह से मिलने रामगढ़ कैंट थाना क्षेत्र के रानीबाग स्थित उनके आवास उमा निकेतन आए थे। उस दौरान उनका लाइसेंसी पिस्टल बैग में रखा हुआ था। बताया गया कि शाम करीब सात बजे जब वह अपने घर चतरा लौटने की तैयारी कर रहे थे। तब बैग की जांच करने पर पिस्टल गायब मिला। इसके बाद घर और आसपास के परिसर में काफी खोजबीन की गई। हथियार का कोई सुराग नहीं मिल पाया। अमरेश कुमार सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि रानीबाग निवासी सेजल सिंह और शिवपुरी कॉलोनी निवासी अनि...