चंदौली, मार्च 7 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के रामगढ़ गांव में रोडवेज बस संचालन की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में ग्रामीण कई बार आवाज उठा चुके हैं और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से कई बार बस संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रामगढ़ और आसपास के दर्जनों गांवों से प्रतिदिन सैकड़ों लोग वाराणसी आते-जाते हैं। वहीं बाबा कीनाराम मठ से जुड़े श्रद्धालु भी वाराणसी से दर्शन के लिए रामगढ़ पहुंचते हैं, लेकिन रोडवेज बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को निजी साध...