चंदौली, मार्च 8 -- चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ गांव में रोडवेज बस संचालन की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में ग्रामीण कई बार आवाज उठा चुके हैं और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सुभाष सिंह फौजी, विनय पाण्डेय ने बताया कि रोडवेज बस संचालन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय से भी बातचीत हुई थी और उस समय बस संचालन के लिए स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन आज तक रामगढ़ से वाराणसी के बीच बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...