दुमका, अप्रैल 13 -- रामगढ़ प्रखंड के कांजो पंचायत के कांजो अंबेडकर चौक से सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर बाइक रैली निकाली गई। ‌रैली प्रखंड के कांजो से रोलडीह, मधुबन गम्हरियाहाट, इटबंधा मोहनपुर होते दर्जनों किमी दुरी तय करते हुए बाइक रैली प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ पहुंची। यहां बता दें कि आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती प्रस्तावित है। बाइक रैली में कटकी दास, सपन दास, ओमप्रकाश दास, पिंकू दास, राजेंद्र दास, प्रकाश दास आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- आज धूमधाम के साथ मनायी जाएगी बाबा साहब की, निकलेगी धम्म यात्रा यह भी पढ़ें- दरौली: 14 को मनेगी बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर पद मार्च आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...