रामगढ़ में बिजली चोरी का मामला दर्ज, चार आरोपी नामजद
रामगढ़, मई 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी के आरोप में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रामगढ़ के विद्युत अभियंता रोहित कुमार तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 25 मई को जांच के दौरान चार लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते पकड़ा गया। मामले में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में मिथलेश यादव, उदेश यादव, विनोद यादव तथा मुन्नीलाल यादव को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी शास्त्री नगर दामोदर नदी के पास रामगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.