रामगढ़ में बढ़ती छिनतई पर चैम्बर की चिंता, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
रामगढ़, जून 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिला और शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई, झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं को लेकर रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में चैम्बर ने पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को पत्र भेजकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। चैम्बर के मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि हाल के दिनों में बाजार क्षेत्रों, मुख्य सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल फोन, चेन, पर्स और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की छिनतई की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। इन घटनाओं के कारण आम नागरिकों, व्यवसायियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच भय, असुरक्षा का माहौल बन गया है। चैम्बर ने पुलिस प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित और सघन गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.