दुमका, सितम्बर 11 -- दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब हंसडीहा से दुमका की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया। ट्रक संख्या JH 12 J 5489 के अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद ट्रक ने सड़क किनारे स्थित एक बड़े पेड़ को भी रौंद दिया और फिर सड़क किनारे बनी पुलिया में जा घुसा। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में ट्रक चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। यदि ट्रक पुलिया के बजाय सड़क पर किसी अन्य वाहन या राहगीर की चपेट में आता तो...